मुख्यमंत्री के त्वरित संज्ञान से शुरू हुआ अभियान, पर्यावरण मित्रों ने निभाई अहम भूमिका
अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा के अंतर्गत आने वाले न्यू इंदिरा कॉलोनी वार्ड के निवासियों ने आखिरकार लंबे समय बाद राहत की सांस ली है। सिमकिनी मैदान के पास फैले कूड़े के ढेर की समस्या का समाधान अब हो चुका है। इस गंभीर समस्या को हल कराने में सत्य पथ न्यूज़ और बुलंद सियासत की सक्रिय भूमिका रही, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया है।
ज्ञात हो कि हाल ही में हुए निकाय चुनावों के दौरान न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में फैले कूड़े के अंबार को लेकर काफी बयानबाजी हुई थी। चुनावी वादों में साफ-सफाई एक मुख्य मुद्दा बना था। परंतु चुनाव समाप्त होते ही जनप्रतिनिधियों और प्रत्याशियों के वादे हवा में उड़ गए और इलाके की स्थिति जस की तस बनी रही। बदबू और गंदगी से परेशान स्थानीय लोगों ने कई बार अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

थक हारकर स्थानीय लोगों ने सत्य पथ न्यूज़ और बुलंद सियासत से संपर्क किया। न्यूज़ पोर्टल और दैनिक समाचार पत्र ने तत्परता दिखाते हुए इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और अपनी कलम के माध्यम से जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाया। सत्य पथ न्यूज़ और बुलंद सियासत द्वारा प्रकाशित खबरों के माध्यम से समस्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंची। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही प्रशासन हरकत में आया और त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई।
मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण भंडारी और सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी के नेतृत्व में सफाई अभियान शुरू किया गया। कई दिनों की लगातार मेहनत और पर्यावरण मित्रों के सहयोग से क्षेत्र को कूड़े के महासागर से मुक्त कराया गया। इस पूरी प्रक्रिया में सत्य पथ न्यूज़ और बुलंद सियासत की टीम ने भी सफाई कार्य की निगरानी की, ताकि समस्या का समाधान पूरी तरह से सुनिश्चित हो सके।

आज न्यू इंदिरा कॉलोनी के निवासी राहत महसूस कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने सत्य पथ न्यूज़, बुलंद सियासत, नगर निगम प्रशासन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल से आभार जताया है। नागरिकों ने कहा कि जहां चुनाव जीतने के बाद नेता उनकी सुध तक नहीं ले रहे थे, वहीं मीडिया की सजगता और सरकार की त्वरित कार्रवाई ने उन्हें इस विकट समस्या से छुटकारा दिलाया।
नगर निगम और सत्य पथ न्यूज़ और बुलंद सियासत ने नागरिकों से अपील की है कि वे भविष्य में कूड़े को निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें और अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दें। इससे न केवल पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी बचा जा सकेगा।

सत्य पथ न्यूज़ और बुलंद सियासत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशीलता और शीघ्रता से लिए गए निर्णय ने न्यू इंदिरा कॉलोनी के निवासियों को बड़ी राहत दी है। भविष्य में भी सत्य पथ न्यूज़ और बुलंद सियासत इसी तरह जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहेगा।
जनता की प्रतिक्रिया
विनोद सिंह बिष्ट , निवासी : “अब गंदगी हटने से राहत मिली है, इसके लिए सत्य पथ न्यूज़, बुलंद सियासत और नगर निगम का धन्यवाद।”
सरिता चम्याल, स्थानीय निवासी : “चुनाव के बाद नेताओं ने मुंह मोड़ लिया था, लेकिन मीडिया की वजह से हमारी आवाज सरकार तक पहुंची।”
पंकज चम्याल दुकानदार : “पहले बदबू से ग्राहक भी दूर भागते थे, अब माहौल स्वच्छ हुआ है।”
भविष्य के लिए अपील
नगर निगम, सत्य पथ न्यूज़ और बुलंद सियासत की अपील :
“क्षेत्रवासी कृपया कचरा सड़कों या खुले स्थानों में न फेंकें। निर्धारित कूड़ेदानों में ही कचरा डालें ताकि न्यू इंदिरा कॉलोनी स्वच्छ और सुंदर बनी रहे। आपकी छोटी सी सावधानी बड़ा बदलाव ला सकती है।”