दन्या (अल्मोड़ा)- जागेश्वर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना खेती–मलाण–जटेश्वर मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। यह कार्य कुल 372.920 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम खेती के दचौरी गांव में सम्पन्न हुआ, जहां विधायक मेहरा ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से खोड़ी, कलौटा, खेती, धारी, जाजर, चौड़ा, धूरा सहित सैकड़ों गांवों के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सड़क वर्षों से क्षेत्र की जनता की मांग रही है, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से अब साकार रूप दिया जा रहा है। इस हेतु विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख व्यक्ति मंडल अध्यक्ष डी. के. जोशी,
पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, उर्बादत्त, प्रधान खेती गोकुल पाण्डेय, पूर्व प्रधान खीमा नंद पलीवाल, गोधन सिंह, सूरज मेहरा, महेश जोशी, रमेश चंद्र जोशी, बसंत बल्लभ, दीपक उप्रेती, महेंद्र सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग रहे।
कार्यक्रम के पश्चात विधायक मोहन सिंह मेहरा ने खेती दचौरी प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने बच्चों से संवाद कर विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली और उन आवश्यकताओं को शीघ्र पूरा करने हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।