माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्री श्रीकांत पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में दिनांक 09 मार्च 2025 को मल्ला महल, अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता हेतु एक विधिक स्टाल लगाया गया। इस स्टाल का आयोजन अधिकार मित्र सुनीता रानी और संदीप सिंह नयाल द्वारा किया गया।
इस आयोजन के दौरान, उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न विधिक योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। इनमें मुख्य रूप से नालसा (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण के पीड़ित) योजना, मानव तस्करी, नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, अधिकार मित्र की भूमिका, निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया, साइबर सिक्योरिटी और साइबर क्राइम्स जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे।
इसके साथ ही, विधिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निशुल्क सरल ज्ञानमाला पुस्तकें और पम्फलेट भी वितरित किए गए। यह पम्फलेट और पुस्तकें लोगों को उनके अधिकारों और कानून के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए वितरित की गईं, ताकि वे अपने अधिकारों को पहचान सकें और उन्हें सही तरीके से लागू कर सकें।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में विधिक साक्षरता बढ़ाना और लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या का समाधान सही तरीके से कर सकें। यह आयोजन लोगों में विधिक सेवाओं के प्रति जागरूकता फैलाने का एक प्रभावी कदम साबित हुआ।