माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और माननीय अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में, शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार 04 फरवरी 2025 को स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में 38वें राष्ट्रीय मण्डल खेल के दौरान विधिक स्टाल लगाया गया। इस स्टाल का संचालन अधिकार मित्र भावना तिवारी और संदीप सिंह नयाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों और उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विधिक योजनाओं और अधिनियमों के बारे में जानकारी दी गई, जिनमें नालसा (गरीबी उन्मूलन का प्रभावी कार्यान्वयन) योजना-2015, महिला प्रतिकर योजना-2020, पोक्सो अधिनियम, पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 (POSH अधिनियम), और अन्य विधिक सहायता से संबंधित जानकारी शामिल थी। इसके अलावा, नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, अधिकार मित्र की भूमिका, निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया, साइबर सिक्योरिटी और साइबर क्राइम्स के बारे में भी जागरूकता फैलायी गई।
स्टाल के माध्यम से निशुल्क सरल ज्ञानमाला पुस्तिकाएं और पम्फलेट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में लगभग 1800 व्यक्तियों को विधिक जानकारी और सहायता प्रदान की गई, जिससे उन्हें अपनी कानूनी अधिकारों और नीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। इस पहल से लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीके बताए गए।
38वें राष्ट्रीय मण्डल खेल के दौरान विधिक स्टाल लगाकर विधिक योजनाओं और अधिनियमों के बारे में दी जानकारी
Leave a comment
Leave a comment