अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल का आज पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने कार्यालय में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महेश नयाल को माल्यार्पण और शाल पहनाकर उनका सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करेंगे। साथ ही, उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने विजय परचम को लहराएगी।
पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ा की कमान एक ऊर्जावान युवा नेता को सौंपी है, जिनके नेतृत्व में पार्टी लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और जनता का भी भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्थन बढ़ रहा है।
स्वागत कार्यक्रम में देवेन्द्र कर्नाटक, राकेश बिष्ट, कमलेश कर्नाटक समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।