अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर पातालदेवी स्थित भाजपा कार्यालय में झंडारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के 46वें वर्ष में प्रवेश पर बधाई देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा”, जिसे आज भाजपा कार्यकर्ता साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी पार्टी के सिर्फ 2 सांसद थे, लेकिन 1998 में अटल जी के नेतृत्व में सरकार बनी, और आज भाजपा देश के हर कोने में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है।
कार्यक्रम में केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री व सांसद अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन देकर यह सुनिश्चित किया कि “कोई भूखा न सोए।” उन्होंने कहा कि भारत अब विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।
प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुकी है, जिसमें कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें लगातार कई राज्यों में बन रही हैं और यह सब कार्यकर्ताओं की निष्ठा व सेवा भावना का परिणाम है।
अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा आज सबसे बड़ा संगठन है, जिसके सबसे अधिक विधायक व सांसद हैं। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि इतनी बड़ी पार्टी का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है, लेकिन इसके साथ ही अनुशासन और जवाबदेही भी आवश्यक है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, अरविंद बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, ए.के. सिकंदर पवार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, प्रकाश भट्ट, पूर्व जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, महेश बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, पार्षद अमित साह मोनू, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, नवीन बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, मनीष जोशी, ललिता पचपाल, गोपाल जीना, धर्मवीर आर्य, राजा खान, जगमोहन बिष्ट, दीपक वर्मा, त्रिलोचन जोशी, दीक्षांत पवार, दिनेश मठपाल, मनोज सनवाल, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक, नमीत जोशी, हिमाल शर्मा, नमन गुरुरानी, प्रमोद पवार, अभय साह, नरेंद्र बिष्ट समेत अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और सेवा कार्यों के प्रति संकल्प लेने का संदेश भी दिया गया।