लमगड़ा, :
देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल लमगड़ा की बैठक में अध्यक्ष शुभम कपकोटी और महामंत्री संजय सिंह बिष्ट (सोनू) की अध्यक्षता में मण्डल का विस्तार किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की नई जिम्मेदारियां और पदों का निर्धारण किया गया।
नवीन रूप से नियुक्त पदाधिकारी निम्नलिखित हैं:
- उपाध्यक्ष: सचिन बोरा
- सचिव: प्रदीप दैला
- उपसचिव: धैर्य बग्ड़बाल
- कोषाध्यक्ष: अमित वर्मा
- मीडिया प्रभारी: अर्जुन रावत
- प्रचार सचिव: योगेश मलाड़ा
- संचार मंत्री: रहीश अहमद
- सलाहकार मण्डल: कमाल कपकोटी, कमल नगरकोटी, पुष्पा मेर, पंकज रौतेला
अध्यक्ष शुभम कपकोटी और महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मल्यार्पण कर स्वागत किया और लमगड़ा क्षेत्र में व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए मिलजुल कर कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर व्यापारियों के हितों को सुनिश्चित करने और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।