सन्ता निरंकारी मिशन ब्रांच अल्मोड़ा के सेवादल सदस्य, समस्त साधसंगत द्वारा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में “आओ संवारे, कोसी किनारे” के प्रेरक संदेश के साथ कोसी नदी, कोसी बाजार के आस-पास बृहद रूप में साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा जल संरक्षण, जल जनित रोगो और स्वच्छता के प्रति जन समुदाय को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
उल्लेखनीय है, कि सन्त निरंकारी मिशन ने निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की प्रेरणादायक शिक्षाओ को आत्मसात् करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से “प्रोजेक्ट अमृत” का शुभारंभकिया। इस दिव्य पहल का उद्देश्य केवल जल स्रोतो की स्वच्छता ही नहीं बल्कि जल संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना भी है।
सन्त निरंकारी मिशन के लगभग 10 लाख समर्पित स्रूयंसेवक द्वारा जन मानस के साथ मिलकर इससे पूर्व प्रथम व द्वितीय चरण के तहत भारत वर्ष के विभिन्न राज्यो एवं केन्द्र शासित प्रदेशो में 1600 से भी अधिक स्थानो एवं उत्तराखण्ड राज्य के 28 स्थानो/शहरों में नदियो, तालाबो, कुओं और झरनो जैसे प्राकृतिक जल स्रोतो की स्वच्छता व साफ-सफाई अभियान चलाकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की गयी है। तृतीय चरण को और अधिक ब्यापक, प्रभावी एवं दूरगामी दृष्टि से आगे बढ़ाया गया है. ताकि यह अभियान निरंतर विस्तार पाकर समाज में जागरूकता, सेवा और समर्पण की एक सशक्त लहर उत्पन्न करे।
सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा, कि हम इस धरती को और भी अधिक सुंदर स्वरूप में छोड़कर जाएं, यह अभियान इस संकल्प का साकार स्वरूप है।
इस अभियान में, व्यापार मण्डल कोसी के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम सभा कोसी व स्थानीय जन समुदाय की ओर से भी भागीदारी की गयी। उक्त समस्त कार्यक्रम सन्ना निरंकारी मिशन ब्रांच अल्मोड़ा के संयोजक के० एस० रेकूनी, की अध्यक्षता एवं राम प्रकाश निरंकारी सेवादल संचालक के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।