अल्मोड़ा – स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दिवेश शाशनी ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला अस्पताल का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने औषधि वितरण कक्ष (डिस्पेंसरी) का भी निरीक्षण किया तथा औषधियों की उपलब्धता, वितरण प्रणाली और स्टॉक रजिस्टर की विधिवत जांच की।
मुख्य विकास अधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में कोई कोताही न बरती जाए और सेवा सुधार हेतु निरंतर तत्परता से कार्य किया जाए।