By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyapath NewsSatyapath NewsSatyapath News
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर रैमजे इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ जन-जागरूकता कार्यक्रम
Notification Show More
Font ResizerAa
Satyapath NewsSatyapath News
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर रैमजे इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ जन-जागरूकता कार्यक्रम

कपिल मल्होत्रा
Last updated: June 5, 2025 6:05 am
कपिल मल्होत्रा
8 months ago


प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना को किया गया प्रोत्साहित

अल्मोड़ा,
जिला गंगा सुरक्षा समिति एवं ग्रीन हिल्स ट्रस्ट, अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) की पूर्व संध्या पर रैमजे इंटर कॉलेज के सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की भावना को जागृत करने हेतु मौलिकता आधारित प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सब जूनियर वर्ग (कक्षा 5 से 8) के लिए “प्रदूषण मुक्त पृथ्वी” विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें अल्मोड़ा जनपद के 24 विद्यालयों से 90 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) के विद्यार्थियों के लिए हिंदी भाषा में स्पॉट कहानी लेखन प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 8 विद्यालयों के 24 प्रतिभागियों ने भागीदारी की।

पेंटिंग प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल की प्रतिभा प्रथम, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के भोला शर्मा द्वितीय तथा जीजीआईसी की सिद्धि टम्टा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कहानी लेखन प्रतियोगिता में बीरशिबा विद्यालय की जागृति जोशी ने प्रथम, सौम्या डालाकोटी ने द्वितीय और ह्ताक्षी नायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड महिला उद्यमिता विकास परिषद् की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट रहीं। विशिष्ट अतिथियों में अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा, डॉ. रावत, गिरीश मल्होत्रा, रेम्जे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साज सिंह, जिला गंगा सुरक्षा समिति की परियोजना अधिकारी रंजीता वर्मा तथा दीपक जोशी सम्मिलित हुए।

मुख्य अतिथि गंगा बिष्ट ने विजयी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। महापौर अजय वर्मा ने ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों को सामाजिक रूप से जागरूक और उत्तरदायी नागरिक बनने की प्रेरणा देती हैं।

निर्णायक मंडल में डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, डॉ. ममता पंत, डॉ. यामिनी कांडपाल, डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. नीरज पंत, डॉ. धारा बल्लभ पांडे, कमलेश एवं रुचिर पंत सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की सचिव डॉ. वसुधा पंत द्वारा किया गया।

Previous Article ‘युवा संगम 2025’ के लिए चंपावत से रवाना हुए चयनित युवा प्रतिनिधि
Next Article Selected Youth Delegates Depart from Champawat for ‘Yuva Sangam 2025’
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign
  • Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women
  • Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits
  • Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation
  • Controversy Over the Year of Nanda Raj Jat Yatra, Kumaon Side Demands आयोजन in 2026

Recent Comments

  1. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign

1 day ago

Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women

1 day ago

Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits

1 day ago

Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation

2 weeks ago
[Ruby_E_Template id="2468"]
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account