अल्मोड़ा। मां नंदा सुनंदा महिला संस्था, अल्मोड़ा द्वारा तीज का पर्व इस वर्ष भी पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर भाग लिया और पूरे उल्लास के साथ तीज के गीत गाकर और लोकनृत्य प्रस्तुत कर पर्व को जीवंत किया।
संस्था की अध्यक्ष किरन पंत और कोषाध्यक्ष पूनम वोहरा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर की लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी निभाई। संस्था पिछले चार वर्षों से लगातार तीज पर्व का आयोजन करती आ रही है और इस बार भी कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न किया गया।
इस अवसर पर संस्था द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें कुमाऊंनी झोड़ा, चांचरी और आधुनिक गीतों पर प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता और तीज क्वीन चयन जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
संस्था अध्यक्ष किरन पंत ने कहा कि तीज पर्व नारी सशक्तिकरण और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का माध्यम है। कोषाध्यक्ष पूनम वोहरा ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में नगर की कई वरिष्ठ महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की और महिलाओं की भागीदारी को प्रेरणादायक बताया।
मां नंदा सुनंदा महिला संस्था अल्मोड़ा ने धूमधाम से मनाया तीज का पर्व

Leave a comment
Leave a comment