लोगों का आशीर्वाद और सहयोग, जनसंपर्क अभियान में उमड़ा जनसैलाब
अल्मोड़ा, संवाददाता।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अल्मोड़ा जनपद में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। इसी क्रम में विकासखंड हवालबाग के गरगुट क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी अंशुमा महेंद्र नेगी को भारी जनसमर्थन मिलता नजर आ रहा है। जनसंपर्क अभियान के तहत वह लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से आशीर्वाद ले रही हैं, जहां उन्हें भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है।
प्रत्याशी अंशुमा महेंद्र नेगी के समर्थन में ग्रामीणों का उत्साह और विश्वास लगातार बढ़ रहा है। जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनकी साफ-सुथरी छवि, विकासशील सोच और सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें विजयश्री दिलाने का संकल्प लिया।
प्रचार अभियान में उनके साथ पुरन सिंह बिष्ट, अशोक बिष्ट, हरीश चन्द्र, सरस्वती आर्या, दीपेश भट्ट, सुरेन्द्र देवी, चम्पा काण्डपाल, मोहन सिंह बिष्ट, पूजा आर्या, सोनू जोगी, अनुज जोशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी लोगों ने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अंशुमा नेगी के दृष्टिकोण को सराहा।
अंशुमा नेगी ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिला तो वे नारी सशक्तिकरण, युवा उत्थान और सामाजिक विकास को अपनी प्राथमिकता में रखेंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, सेवा भाव से क्षेत्र का समग्र विकास करना है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंशुमा महेंद्र नेगी जैसी कर्मठ और जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिला को प्रतिनिधित्व का मौका मिलना चाहिए, ताकि पंचायत स्तर पर विकास को नई दिशा मिल सके।
ग्रामीणों में खासकर महिलाओं और युवाओं में अंशुमा के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उनके समर्थन में लगातार नई-नई टीमें प्रचार अभियान में जुट रही हैं, जिससे उनके पक्ष में माहौल और भी मजबूत होता जा रहा है।