By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyapath NewsSatyapath NewsSatyapath News
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: श्री नंदा देवी मंदिर समिति ने शुरू की मां नंदा-सुनंदा मेले की तैयारियाँ
Notification Show More
Font ResizerAa
Satyapath NewsSatyapath News
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डसांस्कृतिक

श्री नंदा देवी मंदिर समिति ने शुरू की मां नंदा-सुनंदा मेले की तैयारियाँ

कपिल मल्होत्रा
Last updated: July 19, 2025 2:14 pm
कपिल मल्होत्रा
7 months ago


दुलागांव  रैलाकोट  में चयनित किए गए पूजा योग्य कदली वृक्ष

अल्मोड़ा। संवाददाता।
अल्मोड़ा की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक मां नंदा-सुनंदा मेला अब पूरी पारंपरिक भव्यता के साथ मनाने की तैयारियों में जुट गया है। श्री नंदा देवी मंदिर समिति ने मेले की औपचारिक तैयारियों की शुरुआत कर दी है। शनिवार को समिति के सदस्यों द्वारा मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं के निर्माण के लिए आवश्यक केले के खामों (कदली वृक्षों) के चयन हेतु विशेष दौरा दुलागांव रैलाकोट क्षेत्र में किया गया।

समिति के वरिष्ठ सदस्य व्यवस्थापक अनूप साह, पार्षद अर्जुन बिष्ट, पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी, ग्राम पंचायत सदस्य कपिल मल्होत्रा समेत अन्य सदस्य दुलागांव पहुंचे। परंपरा के अनुसार, पूजा योग्य कदली वृक्षों का अवलोकन ग्रामीण जनों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान धीरेन्द्र सिंह रावत, हेमेंद्र सिंह रावत, कल्याण सिंह रावत, गोपाल सिंह, भगवान सिंह, धन सिंह, योगेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई।

मंदिर समिति ने बताया कि मां नंदा और सुनंदा की प्रतिमाएं परंपरागत रूप से केले के पवित्र खामों से बनाई जाती हैं। यह परंपरा नंदा राजजात यात्रा की गहराई से जुड़ी हुई है और अत्यंत पुण्य कार्य माना जाता है। हर वर्ष मंदिर समिति ग्रामीणों के सहयोग से इन वृक्षों का चयन करती है और विधि-विधान के अनुसार इन्हें मंदिर तक लाया जाता है।

समिति के व्यवस्थापक अनूप साह ने जानकारी दी कि इस वर्ष मेला पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और श्रद्धापूर्ण रूप से आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कई विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, जिनमें व्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, प्रसाद वितरण, धार्मिक अनुष्ठान, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शामिल है।

स्थानीय जनता का उत्साह और सहयोग इस आयोजन की आत्मा है। ग्रामीणों की सहभागिता से यह आयोजन एक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं का निर्माण कार्य भी विधिवत शुरू कर दिया जाएगा।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि लोक संस्कृति, परंपरा, और सामुदायिक एकता का भी जीवंत उदाहरण है।

Previous Article Panchayat Elections 2025: Training Session for Polling Personnel Successfully Concluded
Next Article Shri Nanda Devi Temple Committee Begins Preparations for Nanda-Sunanda Festival
Sacred Banana Trees Selected in Dulagaon Railakot for Idol Making
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Essential Meeting Concluded Regarding Preparations for Women’s Holi Festival
  • BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign
  • Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women
  • Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits
  • Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation

Recent Comments

  1. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

Essential Meeting Concluded Regarding Preparations for Women’s Holi Festival

1 hour ago

BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign

2 days ago

Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women

2 days ago

Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits

2 days ago
[Ruby_E_Template id="2468"]
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account