नगर मंडल ने दी शुभकामनाएं, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
अल्मोड़ा संवाददाता – भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत आयोजित प्रांतीय परिषद में राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर नगर मंडल अल्मोड़ा की ओर से चौघानपाटा में मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया।
नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि महेन्द्र भट्ट के संगठनात्मक अनुभव, सरलता और सौम्यता से भारतीय जनता पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी आगामी पंचायत चुनावों से लेकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों तक पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर रिकॉर्ड तीसरी बार जीत दर्ज करेगी।”
भट्ट को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें कोटिशः बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह निर्णय पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करेगा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, पार्षद राहुल जोशी, दीपक भंडारी, दीपा अधिकारी, सौरव वर्मा, रेखा आर्या, आनंद कनवाल, हरीश कनवाल, त्रिलोचन जोशी, सुनील कर्नाटक, नरेंद्र बिष्ट, मनोज तिवारी, पंकज बिष्ट, हिमांशु लोहनी, मनीष जोशी, कमल बिष्ट, प्रेम लटवाल, कमला तिवारी, कविता वर्मा, ललिता पंचपाल, प्रति रस्तोगी, सुनीता जोशी, नेहा उप्रेती, भूपेंद्र वल्दिया, सागर वर्मा, मदन बिष्ट, रोहित भोज, कमल वर्मा, और सरिता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।