अल्मोड़ा।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद माननीय राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जनसेवा का एक सराहनीय कार्य किया गया। जिला अस्पताल, अल्मोड़ा में मरीजों को फल एवं जूस वितरित कर उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछी गई।
इस सेवा कार्य का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट ने किया। उनके साथ प्रदेश सचिव लता तिवारी, यूथ कांग्रेस की सक्रिय सदस्य किरन आर्य, प्रदेश सचिव जय जोशी, जिला महामंत्री तारा तिवारी, फेमिना खान, दीपा जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से संवाद किया और उन्हें फल व जूस भेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही मरीजों के परिजनों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर संवाद किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा सेवा और संवेदना की राजनीति को प्राथमिकता देते हैं और उनके जन्मदिवस पर इस तरह के सामाजिक कार्यों के माध्यम से कांग्रेस उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचा रही है।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता और सेवा भावना ने मरीजों और उनके परिजनों को भावनात्मक संबल प्रदान किया।
–सत्य पथ न्यूज़ डेस्क, अल्मोड़ा
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल व जूस

Leave a comment
Leave a comment