By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyapath NewsSatyapath NewsSatyapath News
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: ‘युवा संगम 2025’ के लिए चंपावत से रवाना हुए चयनित युवा प्रतिनिधि
Notification Show More
Font ResizerAa
Satyapath NewsSatyapath News
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
उत्तराखण्डचम्पावतताजा खबरपिथौरागढ़

‘युवा संगम 2025’ के लिए चंपावत से रवाना हुए चयनित युवा प्रतिनिधि

कपिल मल्होत्रा
Last updated: June 5, 2025 6:01 am
कपिल मल्होत्रा
8 months ago


हिंदू जागरण मंच के आयोजन में तीन प्रांतों के युवाओं की सहभागिता, मेरठ में होगा अभ्यास वर्ग

चंपावत,
हिंदू जागरण मंच द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र (उत्तराखंड, मेरठ व ब्रज प्रांत) के युवाओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग ‘युवा संगम 2025’ का शुभारंभ 4 जून से मेरठ में हुआ। यह आयोजन 9 जून तक चलेगा, जिसमें 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे। इस राष्ट्र चेतना से परिपूर्ण संगम में उत्तराखंड के चंपावत जिले से भी प्रतिनिधि दल रवाना हुआ।

हिंदू जागरण मंच चंपावत के प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में युवा कार्यकर्ताओं को मेरठ के लिए रवाना किया गया। मंच के जिला संयोजक सुमित भट्ट ने भगवा ध्वज फहराकर दल को शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख अक्षय बोरा ने सभी प्रतिभागियों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया तथा बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती मुन्नी खड़ायत एवं सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ने भगवा पटका पहनाकर युवाओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

प्रस्थान से पूर्व उपस्थित जनसमूह ने “जय श्री राम” एवं “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
सुमित भट्ट ने बताया कि युवा संगम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक मूल्यों, सनातन परंपराओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जाग्रत करना है। यह कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और समरसता की दिशा में प्रेरित करेगा।
इस अभ्यास वर्ग में उत्तराखंड, मेरठ और ब्रज प्रांतों से सैकड़ों युवा भाग लेंगे, जिनमें उत्तराखंड के सभी जिलों के प्रतिभागी सम्मिलित हैं।

चंपावत जिले से चयनित युवाओं में राहुल तिवारी, रोशन कांडपाल, अमन लुंठी, अंकित कॉलोनी, सचिन सिंह, पंकज सिंह सहित अन्य समर्पित कार्यकर्ता शामिल हैं।
हिंदू जागरण मंच चंपावत इकाई ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया है और आशा व्यक्त की है कि ये युवा अनुभव प्राप्त कर समाज निर्माण की दिशा में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

यह आयोजन न केवल युवाओं को सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने का प्रयास है, बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए उनके भीतर प्रतिबद्धता और उद्देश्य की भावना का भी संचार करेगा।

Previous Article Awareness Rally Held in Almora under ‘Nasha Mukt Bharat Abhiyan’
Next Article विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर रैमजे इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ जन-जागरूकता कार्यक्रम
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign
  • Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women
  • Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits
  • Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation
  • Controversy Over the Year of Nanda Raj Jat Yatra, Kumaon Side Demands आयोजन in 2026

Recent Comments

  1. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign

1 day ago

Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women

1 day ago

Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits

1 day ago

Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation

2 weeks ago
[Ruby_E_Template id="2468"]
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account