काफलीखान (अल्मोड़ा)। जिला अल्मोड़ा कराटे संघ के महासचिव हरीश सिंह चौहान ने बताया कि आगामी 22वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए अल्मोड़ा जिले से बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 9, 10 और 11 मई 2025 को मल्टीपरपज कराटे हॉल, आमवाला, देहरादून में आयोजित की जाएगी, जिसमें सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों के मुकाबले होंगे।
चयनित बालक खिलाड़ी:
दीपक भट्ट, पार्थिक गुरुरानी, प्रवजल धानिक, सिद्धार्थ धानिक, चंदन भट्ट, नीरज सिंह भैसोड़ा, गौरव जोशी, विनोद जोशी, हिमांशु बोरा, प्रेम सिंह गैड़ा, विजय कुमार।
चयनित बालिका खिलाड़ी:
ज्योति बिष्ट, पूजा बिष्ट, तनुजा जीना, अंजली बिष्ट, लीलावती, चेतना चौहान, निशिका चौहान, तनुजा आर्या।
खिलाड़ियों के चयन पर उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह, दीपक सिंह अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार एवं ब्लॉक खेल समन्वयक राजेंद्र सिंह नयाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।