अल्मोड़ा।
एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस ने जिले भर में वृहद सत्यापन अभियान चलाते हुए बिना सत्यापन रह रहे संदिग्ध किरायेदारों, मजदूरों व फेरीवालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों में 63 मकान मालिकों/ठेकेदारों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए करीब ₹1.10 लाख का जुर्माना वसूला गया।
04 मई की सुबह शुरू हुए इस अभियान में 700-800 से अधिक लोगों की जांच की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद ने की।
प्रमुख कार्यवाहियाँ:
कोतवाली अल्मोड़ा:
प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय की अगुवाई में 70 पुलिस जवानों ने चार टीमों में बांटकर नगर क्षेत्र में अभियान चलाया।
07 मकान मालिकों से ₹60,000 जुर्माना वसूला गया।
10 बाहरी लोगों पर भी कार्यवाही की गई।
थाना सल्ट:
1 मकान मालिक पर ₹5,000 का जुर्माना और 4 बाहरी लोगों पर कार्यवाही।
थाना देघाट:
1 मकान मालिक पर ₹5,000 का जुर्माना और 7 बाहरी लोगों पर कार्यवाही।
थाना लमगड़ा:
1 ठेकेदार और 1 दुकानदार पर ₹5,000-₹5,000 का जुर्माना।
8 बाहरी लोगों पर कार्यवाही।
थाना दन्या:
1 मकान मालिक पर ₹10,000 का जुर्माना और 6 बाहरी लोगों पर कार्यवाही।
थाना भतरौजखान:
1 मकान मालिक पर ₹10,000 जुर्माना और 5 बाहरी लोगों पर कार्यवाही।
थाना सोमेश्वर और चौखुटिया:
दोनों थाना क्षेत्रों में 5-5 बाहरी लोगों पर कार्यवाही की गई।
एसएसपी की अपील:
एसएसपी ने आम जनता से अपील की है कि अपने किरायेदारों, मजदूरों व घरेलू नौकरों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। यह आप और आपके आस-पास के लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। सत्यापन में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।