अल्मोड़ा। पहलगाम (कश्मीर) में जिहादियों द्वारा हिन्दू पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की अगुवाई में शुक्रवार, 25 अप्रैल को अल्मोड़ा के चौहान बाटा तिराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हिन्दू पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर जबरन कलमा पढ़वाने की कोशिश की गई और उसके बाद गोली मार दी गई। यह अत्यंत निंदनीय और अमानवीय कृत्य है, जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के जिला अध्यक्ष एवं प्रान्त विशेष संपर्क प्रमुख डॉ. गोपाल सिंह न्याल ने की। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल निर्दोष हिन्दुओं पर नहीं, बल्कि पूरे देश की अस्मिता पर है। ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस विरोध कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय सिंह सिराड़ी (एडवोकेट) जिला मंत्री, प्रकाश लोहानी जिला उपाध्यक्ष, भानु जोशी जिला कोषाध्यक्ष, अजय वर्मा महापौर अल्मोड़ा, गोविंद सिंह पिलखवाल (पूर्व दर्जा राज्य मंत्री), अमित साह (पार्षद), दीप चंद्र जोशी (एडवोकेट), दीवान सिंह लटवाल (एडवोकेट), राहुल जोशी, कैलाश गुरुरानी (भाजपा जिला उपाध्यक्ष), सुनील सिंह बिष्ट, दीप चंद्र कांडपाल, कमल जोशी (गायक धरम उत्तराखंडी), महेंद्र सिंह कनवाल, अर्जुन सिंह फर्त्याल सहित कई कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की और कश्मीर में हिन्दू पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।