अल्मोड़ा – नगर निगम, अल्मोड़ा द्वारा शहर में आवारा गोवंश को हटाने हेतु एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 11 मार्च 2024 को नगर निगम के कर्मचारियों ने दो गोवंशों को पकड़कर गो सदन ज्योली भेजा। साथ ही, एक गोवंश स्वामी द्वारा अपने गोवंश को आवारा छोड़ने पर ₹5,000 का जुर्माना वसूला गया।
महापौर अजय वर्मा ने इस संदर्भ में नगर निगम कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि वे लगातार अभियान चलाकर आवारा गोवंश को गो सदन भेजें और आवश्यक कार्रवाई करें। यह अभियान नगर निगम के कार्मिकों द्वारा निरंतर जारी रहेगा।
सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी ने अल्मोड़ा नगर और आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों से अपील की कि वे अपने गोवंश को नगर में आवारा न छोड़ें। यदि किसी गोवंश स्वामी द्वारा यह काम किया जाता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा।
इस अभियान में नगर निगम के पार्षद अमित साह और अभिषेक जोशी, मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, बसंत बल्लभ पांडे, संजय कुमार, हरीश आर्या, हिमांशु कांडपाल, रविंदर कुमार, संदीप कुमार, भूपाल बिष्ट, गिरीश आर्या, संदीप कुमार, अभियान में पशु चिकित्साधिकारी सुरेन्द्र गवियाल आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभियान नगर निगम के समर्पण और शहर की स्वच्छता और व्यवस्था को बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण कदम है।