By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyapath NewsSatyapath NewsSatyapath News
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: बोर्ड परीक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु सम्मान समारोह – कर्नाटक
Notification Show More
Font ResizerAa
Satyapath NewsSatyapath News
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

बोर्ड परीक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु सम्मान समारोह – कर्नाटक

कपिल मल्होत्रा
Last updated: December 27, 2024 7:29 am
कपिल मल्होत्रा
1 year ago



पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने  ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग (अल्मोड़ा) के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षक और कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए बोर्ड परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षा के मेधावी छात्रों को शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी के छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और शिक्षकों का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे कठोर परिश्रम करें, अपना लक्ष्य निर्धारित करें और शिक्षकों के मार्ग पर चलें, जिससे उन्हें सफलता मिलेगी। साथ ही, उन्होंने शारीरिक दक्षता के खेलों में भी प्रतिभाग करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि वे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रह सकें और इन खेलों के माध्यम से अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकें।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और छात्रों को नशे, मादक पदार्थों से दूर रहने और कुसंगति और भटकाव से बचने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंत ने श्री कर्नाटक का स्वागत करते हुए कहा कि उनके द्वारा मेधावी छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया है, जिससे उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कर्नाटक के समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वह इन जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखेंगे।

इस अवसर पर शिक्षक गोविंद कुमार, हेम सती, पीयूष धौनी, रश्मि पंत, गीता नेगी, लता बिष्ट, माया बिष्ट, रजत मेहता, गीता मुस्युनी सहित समस्त कर्मचारी, और कई गणमान्य व्यक्ति जैसे समीर खैरे (सेवानिवृत्त कर्नल), डॉ. एस.एस. सावंत, डॉ. दिनेश जोशी, सीमा विष्ट, नरेंद्र मेहता, लक्ष्मण राम, पीटीए अध्यक्ष पूरनसिंह नेगी, और कई अन्य अभिभावक एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Previous Article पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का हुआ निधन
Next Article नगर निगम अल्मोड़ा चुनाव के संबंध में 02 रिट याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Grand Finale of Maitri Carrom Tournament, Yash Sah–Jahid Ansari Crowned Champions
  • Essential Meeting Concluded Regarding Preparations for Women’s Holi Festival
  • Essential Meeting Concluded Regarding Preparations for Women’s Holi Festival
  • BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign
  • Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women

Recent Comments

  1. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

Grand Finale of Maitri Carrom Tournament, Yash Sah–Jahid Ansari Crowned Champions

3 hours ago

Essential Meeting Concluded Regarding Preparations for Women’s Holi Festival

3 hours ago

Essential Meeting Concluded Regarding Preparations for Women’s Holi Festival

10 hours ago

BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign

2 days ago
[Ruby_E_Template id="2468"]
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account