उज़्बेकिस्तान में आयोजित एशियन क्लासिकल चैंपियनशिप 2024 में अल्मोड़ा जिले के गुरुरानी खोला निवासी आदित्य गुरुरानी ने तीन गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीतकर एशियाई चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर धूणी मंदिर समिति गुरुरानी खोला ने आदित्य का भव्य स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। आदित्य के पिता, योगेश गुरुरानी ने बताया कि परिवार के सहयोग, रोशनी समिति हल्द्वानी के मार्गदर्शन और आदित्य की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण उन्होंने अपनी दिव्यांगता के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की।
सम्मान समारोह में धूणी मंदिर समिति के अध्यक्ष नवीन चंद्र गुरुरानी ने कहा कि आदित्य की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। समारोह में आदित्य के माता-पिता, बहन, ताऊ-ताई और अन्य परिजन भी उपस्थित थे। उनके ताऊजी भूवन चंद्र गुरुरानी ने कहा कि आदित्य की सफलता परिवार के लिए सम्मान और गौरव की बात है।
समारोह में महेश चंद्र गुरुरानी, दीपा गुरुरानी, प्रदीप जोशी, राजीव राज गुरुरानी, खजान कांडपाल, लक्ष्मी जोशी, दीपा कांडपाल, हरीश गुरुरानी, प्रेरणा गुरुरानी, नूतन गुरुरानी और अन्य ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन कैलाश गुरुरानी ने किया। इस अवसर पर धूणी मंदिर समिति के अन्य सदस्य जैसे नवीन चंद गुरुरानी, महेश चंद्र गुरुरानी, आशीष गुरुरानी, दिनेश गुरुरानी, ललित गुरुरानी, चंपा गुरुरानी, निर्मला अधिकारी, इंदु उपाध्याय, जीवंती गुरुरानी, कमला बिष्ट, अशोक कुमार, भावना आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका के निवर्तमान सभासद मनोज जोशी ने भी आदित्य की इस अद्भुत उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।