अल्मोड़ा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पातालदेवी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने जिलाध्यक्ष बनने के उपरांत प्रदेश संगठन द्वारा सौंपे गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए पूरी जानकारी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सुनना सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रत्येक बूथ स्तर पर साफ-सफाई अभियान, वृक्षारोपण तथा बूथ बैठक आयोजित करना भी आवश्यक है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना और सोशल मीडिया तथा सरल ऐप या नमो ऐप पर नियमित अपडेट करना अनिवार्य बताया।
उन्होंने कहा कि समाज के भाव और प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कार्य करना समय की मांग है। कार्यकर्ताओं को जनहित के विषयों पर सतत सक्रिय रहना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा तथा निवर्तमान जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने किया।
‘मन की बात’ कार्यक्रम में दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिल्खवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, राजीव गुरुरानी, ललित लटवाल, अरविंद बिष्ट, किरण पंत, पूनम पालीवाल, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, लता पांडेय, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ए.के. सिकंदर पवार, बिट्टू कर्नाटक, महिपाल बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, मीना भैसोड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
इसके अलावा प्रकाश भट्ट, संजय डालाकोटी, राजेंद्र बिष्ट, कृपाल बिष्ट, मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, नवीन बिष्ट, गणेश जलाल, दिनेश पांडेय, हरीश सिजवाली, डी.के. जोशी, मंगल रावत, जगदीश डंगवाल, हरिश प्रसाद, सुंदर राणा, हरिश परिहार, बलवंत नगरकोटी, राजा खान, मनोज सनवाल, मनीष जोशी, त्रिलोचन जोशी, लीला बोरा, पार्षद इन्द्र मोहन भंडारी, श्याम पांडेय, संजय जोशी, राहुल जोशी, ज्योति साह, अर्जुन बिष्ट, विजय भट्ट, मीरा मिश्रा, अभिषेक जोशी, मनोज जोशी, गोविंद लाल बल्टियाल, सुनील कर्नाटक, मनोज बिष्ट, मनोज तिवारी, नमित जोशी, संजय टम्टा, जगमोहन बिष्ट, पी.सी. रावत, आशीष जोशी, संदीप श्रीवास्तव, रमेश कांपल, मंगल बिष्ट, राजीव राज गुरुरानी, रमेश मेर, देवेंद्र भट्ट, शंकर कुमैया, शंकर मनराल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।