भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा आज लेप्रोसी मिशन हॉस्पिटल में फल एवं मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष  सुनील बिष्ट, जिला महामंत्री सौरभ वर्मा, भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, भारतीय जनता पार्टी मंडल हवालबाग के मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह बिष्ट, जिला मंत्री पुष्कर कनवाल  एवं अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा प्रदेश अध्यक्ष  कुंदन लटवाल  के उज्जवल भविष्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते है।