शनिवार 27 मार्च को दोपहर एक बजे से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के तत्वाधान में  खड़ी होली का आयोजन  किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ने बताया कि होली आयोजन यहां स्थानीय नगर पालिका पार्किंग शिखर चौराहे में होगा। इस खड़ी होली के आयोजकों व विशेष सहयोगियों में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक व सभासद धारानौला राजेंद्र तिवारी भी शामिल हैं। खड़ी होली शिखर तिराहे से संपूर्ण बाजार में निकलेगी। इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के समस्त जिला व नगर इकाई के पदाधिकारियों ने सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के समस्त हो​लियारों, व्यापारियों एवं समस्त संस्कृति प्रेमियों से अनुरोध है कि उक्त होली में यथा समय पहुंच कर शिरकत करें। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ने बताया कि होली आयोजन में सभी व्यापारी और नागरिक आमंत्रित है।