अल्मोड़ा को मंचित की जाने वाली रामलीलाओं का इतिहास काफी पुराना है। किंतु कालांतर में इसमें कई प्रयोगिक परिवर्तन लाए गए हैं। इसी क्रम में विगत 2 वर्षों से अल्मोड़ा में महिला रामलीला का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसे श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति के द्वारा आयोजित किया जाता है। श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका के सभासद राजेंद्र तिवारी के द्वारा बताया गया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी महिला रामलीला का आयोजन 7 दिवसीय रामलीला के तहत किया जा रहा है।
इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन ना सिर्फ सांस्कृतिक दृष्टिकोण से किया जा रहा है अपितु समाज को महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत उदाहरण देने की दृष्टि से भी किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 2 नवंबर यानी कि कल से किया जाना निश्चित हुआ है। राजेंद्र तिवारी ने बताया की पूर्व में रामलीला धारानौला में जिला पंचायत के प्रांगण में आयोजित की जाती थी। लेकिन जनता के विशेष आग्रह पर इस वर्ष नगर के हृदय यानी कि शिखर तिराहे के पास बने स्वर्गीय विजय जोशी कंपलेक्स टैक्सी स्टैंड की छत पर बने वेंकट हॉल में आयोजित की जा रही है। तिवारी ने बताया इस वर्ष भी इस रामलीला के सभी पात्र महिलाएं होंगी और सभी महिलाएं अपनी दैनिक दिनचर्या से समय निकालकर इस भगवत कार्य में जुड़ी हैं। इस कार्यक्रम की रूपरेखा 2 नवंबर से 7 नवंबर तक बनाई गई है। तिवारी ने बताया कि रामलीला का आयोजन सांय काल 6:00 से प्रारंभ कर दिया जाएगा। तिवारी ने जनता से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इन महिला कलाकारों का उत्साह वर्धन करें।







???? इसे भी देखे –जानिए क्या क्या दिखेगा आजीविका महोत्सव 2022 में







???? इसे भी देखे – कोसी नदी की सफाई के अभियान को लेकर जिलाधिकारी वंदना की पत्रकार वार्ता






???? इसे भी देखे – जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनी 63 शिकायतें







???? इसे भी देखे –विधायक ने बैठक में कांग्रेसजनों के साथ किया संवाद,संगठन की मजबूती पर की चर्चा