अल्मोड़ा। लॉक डाउन के चलते गरीब परिवार को राशन देकर महिला संस्था अल्मोड़ा ने मदद की पहल शुरू की है। देश में चल रहे लॉक डाउन के चलते विभिन्न वार्डों के गरीब बेसहारा लोगों को महिला संस्था ने धारानौला में राशन किट वितरित की। प्रत्येक किट में 05 किग्रा0आटा, 02 किग्रा0चावल, 01किग्रा0 दाल, 01 ली0 तेल, नमक सामग्री दी गई।
लाभार्थियों में कमला देवी, प्रेमा देवी (चीनाखान), रेखा देवी, दीपा बिष्ट, किरन सिराड़ी (थपलिया), राजेन्द्र राम, हरीश राम, नीमा मेर, रामनारायण, निराला, कृष्णा (नरसिंहबाडी), गीता (राजपुरा ), पप्पू श्रीवास्तव (गोलना करडिया), रूपा भण्डारी, राधा (ढूँगाधारा), मंजू टम्टा (कचहरी बाजार) सीतादेवी, किशन राम(धारानौला), चम्पा (टम्टा मुहल्ला) रहे।
इस कार्य में संस्था की अध्यक्ष मीना भैंसोड़ा, सचिव विद्या बिष्ट, गीता महरा, भगवती बिष्ट, विमला बोरा, किरन साह. लक्की वर्मा, गीता आर्या, सुशीला साह, सोनिया कर्नाटक के द्वारा सहयोग किया गया।