होली के दिन जैसे जैसे बढ़ते जाते है होली अपने पूरे स्वरूप में बढ़ती जाती है। होलिका दहन के दिवस शहर में कई स्थानों में होली की धूम नजर आई। इसी तरह होली के सुरों के साथ नृत्य, स्वांग और गायन के माध्यम से अल्मोड़ा जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी के रानीधारा आवास में भी महिलाओं ने सुंदर राजनैतिक स्वांगों के साथ होली मनाई। उनके आवास में महिला होली में रानीधारा नर्मदेश्वर महिला समूह की स्मिता जोशी, दीपा जोशी, फिल्म निर्देशक कंचन पन्त, नवनिर्वाचित विधायक पत्नी ज्योति तिवारी, भावना वर्मा, ममता मिश्रा, भावना मल्होत्रा, विधि मल्होत्रा, जानकी रावत, आशा भोज , कमला दर्मवाल, हंसी रावत, उमा अल्मियां, भगवती डोगरा, कमला बिष्ट, किरन भाकुनी, कल्पना जोशी, चन्द्रा नेगी, रेखा मेर, निशा चिलवाल, ममता चम्याल, विमला मठपाल, जानकी बिष्ट, हेमा जोशी, अनीता बिष्ट, ज्योति पाण्डेय, दीपा राणा, विधा राणा, सोनिया कर्नाटक, किरन पन्त, गरिमा पाण्डेय, हर्षिता पाण्डेय, गीता पाण्डेय, मीनाक्षी साह सहित अनेक मोहल्ले की महिलाओं ने होली गायन , नृत्य और वर्तमान परिदृश्य पर स्वांग रचकर होली के पर्व को यादगार बना दिया।