विधानसभा चुनाव 2022 की जनपद अल्मोड़ा की सीटों में महिला मतदाताओं ने अपना पलड़ा भारी रखा। अल्मोड़ा सीट में महिलाएं आगे नजर आयी। कुल 90372 मतदाताओं में से 53032 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं में 27400 और पुरुषों में 25632 ने ही मताधिकार प्रयोग किया। द्वाराहाट सीट में भी महिलाएं आगे नजर आयी। कुल 92567 मतदाताओं में से 48092 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं में 27291 और पुरुषों में 20801 ने ही मताधिकार प्रयोग किया। जागेश्वर सीट में महिलाएं आगे नजर आयी। कुल 93400 मतदाताओं में से 51872 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं में 27886 और पुरुषों में 23986 ने ही मताधिकार प्रयोग किया। सल्ट सीट में महिलाएं आगे नजर आयी। कुल 97035 मतदाताओं में से कुल 44189 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं में 24190 और पुरुषों में 19999 ने ही मताधिकार प्रयोग किया। सोमेश्वर सीट में महिलाएं आगे नजर आयी। कुल 87411 मतदाताओं में से कुल 49183 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं में 22148 और पुरुषों में 27035 ने ही मताधिकार प्रयोग किया। रानीखेत सीट में महिलाएं आगे नजर आयी। कुल 79653 मतदाताओं में से कुल 40675 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं में 21476 और पुरुषों में 19198 ने ही मताधिकार प्रयोग किया। पूरे जनपद अल्मोड़ा में कुल 540561 मतदाताओं में से 287043 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं में 155278 और पुरुषों में 131764 ने ही मताधिकार प्रयोग किया। जिसमें देखा गया कि मतदान करने में भी महिलाओं ने पुरषों को पीछे छोड़ दिया है। तो इसका मतलब ये हुआ, महिलाएं जिस पार्टी या प्रत्याशी के कार्यों से सहमत हुई होगी इसको इसका फायदा मिल सकता है।