धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला के नेतृत्व में अल्मोड़ा नगरपालिका के सोबन सिंह जीना परिसर से लगे विवेकानंद पुरी वार्ड की महिलाओं द्वारा वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।

मंच संयोजक विनय किरौला ने बताया कि मंच द्वारा वार्ड से वार्ड चलो अभियान के तहत कुछ दिन पूर्व विवेकानंद पुरी वार्ड में बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें वार्ड वासियों ने विभिन्न समस्याओं से मंच को अवगत कराया। जिसमें प्रमुखता से  भवन स्वामी पूरन सिंह कनवाल के भवन से लेकर गजेन्द्र सिंह दानू की भूमि तक नाली नहीं होने से लगभग 500 मीटर की दूरी में स्थित 25-30 मकानों में जलभराव और जलरिसाव की लगातार समस्या उत्पन्न हो रही है। जिससे लोगों में आपसी मनमुटाव भी हो रहा है।

इसलिए विवेकानंद पुरी वार्ड के सभी सम्मानित महिलाओं द्वारा धर्म निरपेक्ष युवा मंच के नेतृत्व में पुरजोर मांग की गयी  कि संबंधित वार्ड म़े पूरन सिंह कनवाल के भवन से गजेन्द्र सिंह दानू की भूमि तक चेंबर सहित नाली का निर्माण किया जाये और उस जल को कालेज परिसर के गधेरे म़े समाहित किया जाये।

इस पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी द्वारा वार्ड वासियों को आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही नगर पालिका से अधिशासी अभियंता समेत एक टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी तथा उक्त नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

इस अवसर पर धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला, मयंक पंथ,कमलेश सनवाल, निरंजन पांडेय,पूजा बिष्ट, हेमा लटवाल,आशा देवी,भावना अधिकारी,कविता देवी, जया जोशी,चंदन सिंह,भावना तिवारी,इत्यादि लोग मौजूद रहे।