दिनांक- 01 फरवरी, 2023 को जनपद देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय मानवाधिकार वाद विवाद प्रतियोगिता* में विषय- राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किए बिना सुरक्षा बलों द्वारा मानव अधिकार का पालन किया जा सकता है, के पक्ष में कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल के जनपद अल्मोड़ा महिला थाना में नियुक्त महिला हेड कानि0 इंदु बिष्ट द्वारा प्रतिभाग कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के 16 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। निर्णायक मंडल में उत्तराखण्ड पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक ए0के0 रतूड़ी, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति व पुलिस महानिरीक्षक विमला गुंज्याल रहे। उक्त वाद विवाद प्रतियोगिता का समापन पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा किया गया। पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया गया।