अल्मोड़ा- जिला कांंग्रेस कार्यालय में महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष ने नगर महिला कांंग्रेस कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।उन्होंने बताया कि नगर अध्यक्ष किरन साह ने अपने व्यक्तिगत कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया था जिस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।उन्होंने बताया कि किरन साह ने आज बैठक में अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया है।श्रीमती तिवारी ने इसके पश्चात् महिला कांंग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कांंग्रेस कार्यालय में ली।जिसमें महिला कांंग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।श्रीमती तिवारी ने बताया कि इस खुली बैठक में कांंग्रेस की सभी महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महिला नगर अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से गोपा नयाल के नाम पर सहमति जताई।जिसके बाद  प्रस्ताव पास करके गोपा नयाल को महिला कांंग्रेस का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।गोपा नयाल के महिला कांंग्रेस नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर कांंग्रेस कार्यालय में मालयार्पण एवं मिष्ठान वितरण कर उनका भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि गोपा नयाल के महिला नगर अध्यक्ष बनने से संगठन को एक नयी ताकत मिली है।नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गोपा नयाल ने कहा कि वे कांंग्रेस संगठन की मजबूती के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेंगी तथा अधिक से अधिक महिलाओं को कांंग्रेस की नीतियों से जोड़ने का कार्य करेंगी।बैठक में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, नगर अध्यक्ष गोपा नयाल,पारू उप्रैती,मंजू बिष्ट, हेमा तिवारी,माया गैढ़ा,दीपा त्रिपाठी,तारा तिवारी,राधा बिष्ट, धीरा तिवारी,पुष्पा पान्डेय,तारा भण्डारी, मंजू कान्डपाल, अनीता कन्नौजिया,लीला जोशी,रजनी टम्टा,पूनम आर्या,मुन्नी पन्त,रमा लोहनी,ज्योति बिष्ट, बीना पाण्डेय,दीपा साह सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।