स्वर्णकार संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने पहल करके आज अल्मोड़ा के चाइना टाउन रस्टोरेंट में “गलाई पकाई” यूनियन का विधिवत गठन कराया। संगठन में सर्वसम्मति से नवनाथ मराठा अध्यक्ष व गणेश गायकवाड़ महामंत्री चुने गये। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने गलाई पकाई यूनियन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। साथ ही नव कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मौजूद तमाम गणमान्य जनों ने कार्यकारिणी के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की घोषणा की।

नव गठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष नवनाथ मराठा व महामंत्री गणेश गायकवाड़, उपाध्यक्ष दलीप मराठा व नाना मराठा, कोषाध्यक्ष हनुमान मराठा तथा मीडिया प्रभारी मनीष मराठा चुने गये। सदस्य मंडल में अजय दबड़े आदि शामिल किये गये। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने स्वागत समारोह में संगठन हित में कार्य करने की बात कही। तय हुआ कि आगे भी कार्यकारिणी में नए सदस्यों को जोड़ा जायेगा तथा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में कार्ययोजना तैयार होगी।
गलाई पकाई यूनियन का गठन पर स्वर्णकार संघ ने नवगठित यूनियन को शुभकामना दी। शुभकामना व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष दीपक वर्मा, सचिव भुवन वर्मा, उपाध्यक्ष कैलाश वर्मा, नवनीत वर्मा, आलोक गोयल, हरीश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, उप सचिव विवेक वर्मा, कमल वर्मा, पवन वर्मा, संरक्षक मंडल में शामिल जगदीश वर्मा, हरेंद्र वर्मा, जोगेंदर कुमार वर्मा, गोविंद लाल वर्मा व नवीन वर्मा शामिल रहे। भाजपा नेता, पूर्व जिला मंत्री विनीत बिष्ट ने भी नव गठित यूनियन के तमाम पदाधिकारियों को शुभकामना दी।