अल्मोड़ा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम द्वारा जो नियम बनाए गए है , अल्मोड़ा व्यापार मंडल उसका घोर विरोध करता है , नियमो की आड़ में व्यापारियों का शोषण करने की सोच का व्यापार मंडल कड़ी आलोचना करता है, अगर व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया तो व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा, इन व्यापारियों के शोषण की नीतियों का व्यापारियों मै बहुत रोष है , व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, किसी ने व्यापारी वर्ग की नहीं सोची, अपने हित के लिए गलत नीतियों का विरोध करना ही पड़ेगा, यह निर्णय व्यापार मंडल ने लिया है, सैंपिलिंग की आड़ मै व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।