उत्तराखण्ड क्रांति दल द्वारा वर्ष 2021 हेतु दल के सदस्यता अभियान की शुरुवात पेटशाल बाडेछीना क्षेत्र मे की दल की केन्द्रीय कमेटी के निर्णय के अनुसार फ़रवरी और मार्च मे पुरे उत्तराखण्ड में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इस सम्बन्ध मे पेटशाल नामक स्थान में भेसियाछाना विकास खण्ड के कार्यकर्ताओ की बैठक में अपनी बात रखते हुए दल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस का बारी बारी सत्ता मे आना केवल सत्ता का हस्तांतरण है सत्ता परिवर्तन नही एक से नाराज होकर दूसरे को चुनने से विकास की नीतियों मे कोई परिवर्तन नही हो पाता जिसे राज्य बनने के 20 वर्षो बाद उत्तराखण्ड की दिशा दशा देखकर महसूस किया जा सकता है इसलिये उत्तराखण्ड क्रांति दल को मजबूत करना आवश्यक है तथा दल की रीति नीति गाँव गाँव पहुचाकर लोगो को दल से अधिक से अधिक संख्या मे जोड़ना जरूरी है जिससे वास्तविक सत्ता परिवर्तन किया जा सके। जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला के नेतृत्व मे चले सदस्यता अभियान मे काफी संख्या मे रिटायर्ड कर्मचारियों एवं युवाओ ने दल की  सदस्यता ली तथा अनेक सदस्यों का 2021 हेतु नवीनीकरण किया गया सदस्यता अभियान में कमलेश जोशी उदय महरा महेश पाण्डेय दिनेश शर्मा विशम्भर पेटशाली टीका सिंह नेगी पूरन सिंह बग्ड्वाल खड़क सिंह मेहरा  चन्द्रशेखर जोशी रोहित चम्याल मोहन सिंह बनौला रजत बग्ड्वाल विकास चौधरी गोपाल दत्त भट्ट पूरन सिंह पैनवाल नवीन चन्द्र जोशी नरेन्द्र कुमार आदि लोग सम्मिलित थे।