भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ खाल्यों, कुन्हील, झिमार, महणा, कैनाबाग, मणुली, चेराला, इनलू, डभरा, श्रीनगर, विनोली, रणकूना, मलिहारी, नहाण (सनणा) क्षेत्र का व्यापक जनसम्पर्क किया तथा नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के कमल के फूल वाला बटन दबाकर मोदी की केन्द्र सरकार एवं प्रदेश की तीरथ सरकार के हाथों को मजबूत करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश के विकास एवं कल्याण के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएँ आरम्भ की हैं जिनसे करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। उनके भाई स्व0 सुरेन्द्र जीना द्वारा क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों से क्षेत्रीय जनता काफी खुश हैं। उन्होंने मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि वे भी अपने भाई की तरह क्षेत्र के विकास कार्यों की गति को धीमी नही होने देंगे।

इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, महेन्द्र कुमार, दिवाकर कड़ाकोटी, मानवेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह उजराड़ी, तेग सिंह, महेश चन्द्र, नरेश चन्द्र, गोविन्द सिंह बोरा, मोहन सिंह, ललित सिंह, त्रिलोक सिंह, भवान गिरी,  एवं जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप सिंह भोज सम्मिलित थे।