उदय शंकर फोटोग्राफी  अकादमी अल्मोड़ा द्वारा  लददाख के जांसकर घाटी के छाया चित्रों पर स्लाइड शो  का आयोजन संपन्न हुआ । हाल ही में प्रख्यात छायाकार थ्रीश कपूर ने लददाख क्षेत्र की जांसकर घाटी  का दौरा किया था।  इस स्लाइड शो मे कश्मीर  एवम लदाख  के पठनि टॉप, राम वन,डल झील सोन मर्ग, द्रास जोजिला पास, द्रास,कारगिल  के विह्नगम् दृश्य दिखाये गए। साथ में द्रास और शुरू नदियों का संगम,पदम्, रंगडम्, पूर्ने, पिरिवर  गाँव के आकर्षक गोम्पा  के मनमोहक चित्र प्रदर्शित किये। कार्यक्रम में  अपने संबोधन मे  थ्रीश कपूर ने युवा छायाकारों को फोटो ग्राफी की  तकनिकी पक्ष की जानकारी देते हुए  कहा इसे अपने व्यवशाय से जोड़ने को कहा। संस्था के सचिव  जयमित्र सिंह बिष्ट ने भविष्य मे शहर आयोजित होने वाली प्रस्तावित  फोटो ग्राफी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।  उपाध्यक्ष चेतन कपूर ने  बेहतर फोटो ग्राफी की एडिटिंग की जानकारी प्रदान की ।   कार्यक्रम मे  मनमोहन चौधरी,शरद मेनन, सौरव पांडे,   रोहित भट्ट , रमीज़ खान , गौरंगी कपूर,  कपिल मल्होत्रा वैभव जोशी भास्कर तिवारी, भारत साह, नीरज पंन्त, वीरेंद्र सिज्वाली, गौरव , विभा बिष्ट, राकेश बिष्ट,गोकुल नेगी, भास्कर जोशी,  पृथ्वी राज सिंह  राजेंद्र रावत मोहम्मद रमीज, अविरल सिंह आदि ने प्रतिभाग किया ।  संस्था के अध्यक्ष डॉ.महेंद्र सिंह मिराल  ने सभी प्रतिभागियों का आभार  एवम धन्यवाद व्यक्त किया।