जनपद अल्मोड़ा में कक्षा 1से 12 तक राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं को पुस्तके समग्र शिक्षा अभियान के माध्यम से दी जा रही हैं। प्रारभिक स्तर पर 52 विषयों की पुस्तकें दी जानी हैं।

वर्तमान में 26 विषयों की पुस्तके प्राप्त हो चुकी है। जनपद के 6 विकास खण्डों में 26 विषयों की लगभग 110000 एक लाख से अधिक पुस्तकें संकुलों तक भेजी जा चुकी हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष भटट ने अवगत कराया कि 1 अप्रैल 2022 को सत्र के प्रथम दिन बच्चों को पुस्तकें देना प्रथम प्राथमिकता है। इस कार्य में संजय जोशी,गौरव पाण्डे व महेन्द्र प्रकाश सहयोग प्रदान कर रहे हैं