कोविड 19 के चलते हो रहे रिवर्स पलायन से प्रवासियों का राज्य में आना जारी है‌‌। इसी क्रम में प्रवासियों व समस्त ग्रामवासियों की सुरक्षा, सतर्कता, व WHO द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन करने हेतु धर्म निरपेक्ष युवा मंच द्वारा प्रत्येक गांव में कोरोना संघर्ष समिति बनाने का अभियान जारी है।
इसी क्रम में धर्म निरपेक्ष युवा मंच द्वारा हवालबाग ब्लॉक के ग्राम सभा माट , धामस धारी में कोरोना संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसमें ग्राम सभा माट गाँव के सर्वमान्य व्यक्ति दीवान सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। सचिव ग्राम प्रधान ममता मेहरा को बनाया गया तथा ग्राम सभा धारी में सर्वमान्य व्यक्ति निरंजन पांडेय जी को सर्वसहमति से अध्यक्ष बनाया गया। सचिव ग्राम प्रधान धारी हरीश जोशी को बनाया गया तथा ग्राम सभा धामस में सर्वसम्मति से सर्वमान्य व्यक्ति पान सिंह को अध्यक्ष, ग्राम प्रधान भगवान बिष्ट को सचिव व गाँव के 9 वार्ड में प्रत्येक वार्ड के वार्ड मेम्बर सहित 3-4 ग्रामीणों को संघर्ष समिति का सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही गाँव के सातों वार्ड में प्रत्येक वार्ड मेंबर, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित प्रत्येक वार्ड से 3-4 ग्रामीणों को समिति का सदस्य बनाया गया।