भारत छोड़ो आन्दोलन की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर ऐतिहासिक जेल अल्मोड़ा में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने नेहरू वार्ड में राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संग्राम आन्दोलन में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धाजंली दी। उन्होंने कहा कि 09 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरूआत हुई थी जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की और देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उन्होंने कहा कि हमें स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार करते हुए नया भारत बनाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को हमारे महान स्वतऩ्ता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद रखने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
    विधानसभा उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि इस ऐतिहासिक जेल में अनेक विभूतियों ने अपनी गिरफ्तारी देकर स्वत्रंता आन्दोलन को आगे बढ़ाया। हमारा प्रयास रहेगा कि हम अपने स्वतन्त्रता आन्दोलन में शहीद हुए लोगो के सपनो का सकार करने के लिए इस तरह के कार्य करें जिससे हमारी युवा पीढ़ी देश को एक नई दिशा की ओर ले जा सके। इस  अवसर पर मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम से पूर्व ही अधिकारियों के चले जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
                                  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी द्वारा चलाये गये इस आन्दोलन को जो समर्थन मिला उसी का परिणाम आज हम आजादी के रूप में मना रहे है। इससे पूर्व सभी गणमान्य लोगो ने नेहरू वार्ड में जाकर सभी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों जिनमें देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, गोविन्द बल्लभ पंत, हर गोविन्द पंत, विक्टर मोहन जोशी, खान अब्दुल गफ्फार खान, सैयद अली, देवीदत्त पंत, दुर्गा सिंह, बद्रीदत्त पाण्डे, आर्चाय नरेन्द्र देव सहित अन्य लोगो के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

                                   इस अवसर पर इतिहास विभाग के डा0 डी0पी0एस0 नेगी सहित अनेक लोगों ने अपनी बात रखते हुए भारत छोड़ो आन्दोलन के बारे में बताते हुए कहा कि हम सब संकल्प लें और कन्धे से कन्धा मिलाकर नये भारत का निर्माण करें जिस पर हमारे अमर स्वतन्त्रता सेनानियों को गर्व हो।
                                     इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, भाजपा के नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, कारागार अधीक्षक संजीव हयांकी, उप अधीक्षक मेघराज सिंह, सभासद मनोज जोशी, अख्तर हुसैन, पूनम पालीवाल सहित अनेक गणमान्य लोग व अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मल्होत्रा ने किया।