दिनांक 30.11.2022 को आनन्द सिंह बिष्ट संग्रह अमीन तहसील अल्मोड़ा की अधिवता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त उपरान्त तहसील कर्मियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। वक्ताओं के द्वारा आनन्द सिंह बिष्ट के द्वारा अपने सेवा काल के दौरान किये गये कार्यों की प्रसंशा की गयी तथा बिष्ट को मृदुभाषी तथा मिलनसार कार्मिक बताया गया।
विदाई समारोह में कुलदीप पाण्डे तहसीलदार सदर, बालम सिंह बिष्ट नायब तहसीलदार अल्मोडा, राजेश गोस्वामी अध्यक्ष राजस्व संग्रह अमीन, लक्ष्मी उगवाल मुख्य अधिकारी, लीला बोरा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अल्मोड़ा, अनिल कुमार जोशी संग्रह अमीन अल्मोड़ा, राजेश गोस्वामी संग्रह अमीन अल्मोड़ा, भुवन चन्द्र उपाध्याय संग्रह अमीन, कैलाश चन्द्र गिरी संग्रह अमीन, हीरा सिंह डसीला पेशकार, बलवन्त सिंह संग्रह अमीन, गोकुल राम संग्रह अमीन, पूरन राम रजिस्ट्रार कानूनगो, ईशा नब्याब रजिस्ट्रार कानूनगों प्रमोद नयाल वै०सहा0, हेमन्त भोज राजस्व लेखाकार, विमला मठपाल सेवा निवृत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, गोविन्द सिंह अधिकारी मुख्य राजस्व लेखाकार आदि उपस्थित थे। सभी के द्वारा आनन्द सिंह बिष्ट के द्वारा अपने सेवा काल के दौरान किये गये कार्यों की प्रसंशा की गयी तथा बिष्ट को मृदुभाषी तथा मिलनसार कार्मिक बताया गया।