विधानसभा चुनाव 2022 सांस्कृतिक नगरी में अपने संपूर्ण रंग में नजर आने लग गई है। ऐसे में लोगों का झुकाव यूकेडी प्रत्याशी भानु प्रकाश जोशी और निर्दलीय प्रत्याशी विनय किरौला की तरफ भी कुछ नजर आ रहा है। ऐसे में कुछ समीकरण बदलते नजर आ रहे है।

जहां पहले मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा नजर आ रहा था। अब वह यूकेडी और निर्दलीय प्रत्याशी विनय के आने से कुछ भाजपा और कांग्रेस के लिए खतरा सा बनता नजर आ रहा है। वैसे तो भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी और निर्दलीय प्रत्याशी विनय सभी अपनी जीत को पक्की मान रहे हैं। लेकिन मैदान में स्थिति कुछ और ही नजर आ रही है। जहां पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रबल माने जा रहे थे। लेकिन कांग्रेस से ही आय यूकेडी के प्रत्याशी भानु प्रकाश ने जहां एक तरफ कांग्रेस के खाते से कुछ वोट खींचने शुरू कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ विनय किरौला को जनता का प्यार मिलता नजर आना ऐसे में अब मुकाबला चौमुखी होता नजर आ रहा है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस का सफर आसान नहीं है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी को चौथी बार टिकट देकर एक बार फिर उस पर भरोसा जताया है, तो वही भाजपा ने अपने पूर्व विधायक कैलाश शर्मा पर अपना विश्वास जताया है। दोनों ही प्रतिद्वंदी पूर्व में भी आमना सामना कर चुके हैं। चुनाव का समय भी अब कम रह गया है। सभी प्रत्याशी दिन-रात जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब देखना यह है कि जनता किस को अपना आशीर्वाद देती है और किस को नकारती है।