पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार जुआ,सट्टा खेलने खिलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनांक 22.03.2022 को पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स सुमित पाण्डे के नेतृत्व में एस०ओ०जी० व थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्यवाही करते हुए कस्बा गंगोलीहाट में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।फड़ से एक गड्डी ताश व 62120 रू भी बरामद किये गये।अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा 13 जुआ अधिनिमय के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त गणों में हेमन्त सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्वाड़ी तहसील गणाई जिला पिथौरागढ़,अमल राम पुत्र मोहन राम निवासी अग्रोन थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़,बसन्त लाल शाह पुत्र चन्द्र लाल शाह निवासी हाट थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़,सुरेश सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी हाट थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़,होशियार सिंह पुत्र देव सिंह निवासी हनेरा थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़,त्रिलोचन पुत्र रमेश चन्द्र निवासी हाट थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़,चन्दन राम पुत्र बसन्त राम निवासी खेतीगाड़ा थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ हैं।पुलिस टीम
में सुमित पाण्डे पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन,उ०नि० दिनेश चन्द्र सिंह थाना गंगोलीहाट,उ०नि० प्रकाश चन्द्र पाण्डे एस०ओ०जी० प्रभारी,का० राहुल रावत थाना गंगोलीहाट,का० भगवत सिंह थाना गंगोलीहाट,का० मनमोहन भण्डारी एस०ओ०जी०,का० भुवन पाण्डे एस०ओ०जी०,का० मनीष कुमार एस०ओ०जी०,का० संदीप चन्द एस०ओ०जी०,का० बृजेश नयाल एस०ओ०जी० शामिल रहे।