जनपद में सामाजिक, आर्थिक, पर्यटन, शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए आज श्री भुवनेश्वर महादेव मन्दिर एवं रामलीला समिति कर्नाटकखोला में वरिष्ठजनों, वरिष्ठ महिलाओं और युवाओं द्वारा जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया का नागरिक अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र कर्नाटक एवं संस्थापक संयोजक बिटटू कर्नाटक द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर देवेन्द्र कर्नाटक द्वारा जिलाधिकारी को शाॅल ओढ़ाकर कर एवं बिटटू कर्नाटक द्वारा प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मानित किया।
                                     इस अवसर पर संस्थापक/संयोजक पूर्व उपाध्यक्ष एन0आर0एच0एम0 बिटटू कर्नाटक ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिलाधिकारी द्वारा अल्मोड़ा के विकास के लिए जो मुहित आरम्भ की गयी है वह अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शहर महापुरूषों की कर्मभूमि रही है। यहाॅ प्रसिद्ध नृत्य सम्राट उदयशंकर जैसे महापुरूषों की कर्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने के लिये जनपद के अनेक स्थानों में महोत्सवों का आयोजन कर अल्मोड़ा का नाम आगे बढ़ाया है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा धौलछीना बाजार, ऐतिहासिक अल्मोड़ा बाजार का सौन्र्यकरण कर पर्यटकों के लिये आर्कषण का केन्द्र बनाया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा मल्ला महल को पुराना स्वरूप देने के लिये जो कार्य किया जा रहा है वह हमारे आने वाली पीढ़ी के लिये गौरव की बात है। इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि वे अल्मोड़ा शहर की ऐतिहासिक पटाल बाजार को अपने पुराने स्वरूप में लाने का प्रयास करने का अनुरोध किया। उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया कि वे अपनी सोच में बदलाव लाये ताकि अल्मोड़ा का विकास किया जा सके।
                                        इस नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस नागरिक अभिनन्दन सम्मान के लिए वे अपने आप को गौरवन्ति महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह जनपद में जो भी विकास कार्य कर रहे है वह सब आप लोगो की प्रेरणा व सहयोग से कर रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा नगर एक सांस्कृतिक नगर रहा है यहाॅ पर हमेशा कुछ न कुछ सांस्कृतिक गतिविधियाॅ आयोजित होती रहती है। उन्होंने कहा कि युवाओंु को हमेशा अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए मेरा प्रयास हमेशा रहता है कि में युवाओं से संवाद कर सकूॅ। जिलाधिकारी ने कहा कि बिट्टू कर्नाटक द्वारा बालिकाआंे को आगे बढ़ाने के लिये जो कार्य किया जा रहा है वह अपने आप में अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि अगर नगरपालिका अल्मोड़ा बाजार में पटाल लगाने की मंजूरी प्रदान करता है तो मै इस कार्य के लिये यथाशीघ्र धनराशि जारी कर देंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये जिला प्रशासन हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
                                           इस कार्यक्रम में हेम जोशी, अखिलेश थापा, रमेश जोशी, विनय काण्डपाल, पूरन कर्नाटक, गौरव काण्डपाल, पी0डी0 सती, दिनेश जोशी, वन्दना जोशी, विद्या कर्नाटक, सीमा कर्नाटक, दयाकृष्ण, ललित मोहन कर्नाटक, विपिन जोशी, अमित साह, राजेश अल्मिया, राजेश तिवारी, अमन असंारी, बलवन्त पिलख्वाल, कमल पालीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।