अल्मोड़ा। दिनांक 25/06/2020 को देहरादून में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पंवार के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल के मूल्यों पर लगातार पिछले 16 दिन से हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ दोपहिया वाहनों को चलाकर (बिना फ्यूल स्टार्ट) किए केंद्र के खिलाफ विरोध प्रकट किया गया जो पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप था। जिस पर राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ यातायात अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी निंदा जिला कांग्रेस सेवा दल राज्य सरकार के द्वारा किया गया है। सेवादल का कहना है कि जन दमनकारी नीति का विरोध सेवादल कर रहा है साथ ही अध्यक्ष पर लगी हुई धाराओं को राज्य सरकार द्वारा ना हटाए जाने पर जिला सेवादल पूरे जिले में सरकार के खिलाफ धरना और प्रदर्शन करेगा। कार्यक्रम में जिला मुख्य संगठन सेवादल हरीश सिंह बनौला, राजेंद्र सिंह खनी उपाध्यक्ष, गिरीश सिंह बिष्ट महामंत्री, रोहित शैली महासचिव, भोपाल सिंह सुप्याल उप सचिव, संजय बाल्मीकि कोषाध्यक्ष मौजूद रहे