अल्मोड़ा- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में महिला कांंग्रेस ने सामाजिक क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम में डा०इन्दु पुनेठा,डा०ऊषा उप्रैती एवं समाजसेविका मंजू पन्त को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय तथा पूर्व विधायक मनोज तिवारी भी उपस्थित रहे।महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी की अध्यक्षता में आहूत इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता के कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।अपनी कार्यकुशलता के दम पर महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा बिखेर रही हैं।कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,प्रदेश महामंत्री प्रीति बिष्ट,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,माया गैड़ा,जिला महामंत्री राधा बिष्ट,तारा भण्डारी, तारा तिवारी,पारू उप्रेती,पूनम आर्या,धीरा तिवारी,पुष्पा पाण्डे,ज्योति बिष्ट, बीना पाण्डे,लीला जोशी,अनीता कन्नौजिया,मंजू पन्त,मंजू बिष्ट, रजनी टम्टा,सिमरन नेगी,गुंजन,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,राबिन मनोज भण्डारी, संजय दुर्गापाल, मनोज वर्मा,परितोष जोशी,मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे।