हैरिटेज शहर बना कर अल्मोड़ा का खोया हुआ सम्मान दिलाने के उद्देश्य से धर्म निरपेक्ष युवा मंच की पहल पर विशाल विचार गोष्ठी का आयोजन वर्षों से चंद राजाओं की राजधानी व विशाल सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत को समेटे अल्मोड़ा शहर बने हैरिटेज शहर*

आज दिनांक १४ फरवरी रविवार को धर्म निरपेक्ष युवा मंच के नेतृत्व में होटल शिखर में *अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज सिटी कैसे बनाया जाये* इस विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी की शुरुआत में मंच के संयोजक विनय किरौला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के पौड़ी को हैरिटेज सिटी बनाये जाने की घोषणा के बाद मंच द्वारा लगातार शासन प्रशासन से मांग की जा रही है कि आफिसली तौर पर अल्मोड़ा शहर को भी हैरिटेज सिटी बनायी जानी चाहिए अथवा उसकी तर्ज पर विकास करना चाहिए जिससे अल्मोड़ा शहर जो कि वर्षों से चंद राजाओं की राजधानी रहा और विशाल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुआ है चारों तरफ मंदिर का समूह है और हैरिटेज सिटी बनने की सारी पात्रता रखता है इसलिये आम जन मानस को दलगत राजनीति से उपर उठकर लामबंद होने की जरूरत है। इस विचार गोष्ठी के माध्यम से सभी लोग एकजुटता से इस मुहिम के साथ जुड़कर मंच के वार्ड से वार्ड चलो अभियान के तहत प्रत्येक मोहल्ले में जाकर इस मुहिम हेतु अल्मोड़ा शहर के प्रति संवेदनशीलता रखने वाले आम नागरिकों को जोड़ा जायेगा जिससे शहर में आधारभूत सुविधाओं का ढांचा तैयार हो सके।

वक्ताओं में प्रफुल्ल पंत ने कहा कि हमें दलगत राजनीति से उपर उठकर अल्मोड़ा के हैरिटेज को बचाने हेतु आम जन मानस को एकजुटता के साथ लामबंद होने की आवश्यकता है।

त्रिभुवन गिरी महाराज ने बताया कि लोकगाथाओं को संरक्षित कर लोककलाकारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने की जरुरत है।

राजेश बिष्ट और भरत साह ने हैरिटेज सिटी में पर्यटन की विशेष भूमिका और सरकार की नीतियों को सुधार करने की आवश्यकता है।हैरिटेज प्वाइंट्स विकसित करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर वक्ताओं में पूर्व वैयक्तिक अधिकारी जिलाधिकारी प्रफुल्ल पंत,व्यस्थापिका मंगलदीप विधालय मनोरमा जोशी,मनोहर सिंह बृजवाल भूतपूर्व कार्यालय अध्यक्ष आकाशवाणी,त्रिभुवन गिरी महाराज, प्रबंधक होटल शिखर राजेश बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,वरिष्ठ अधिवक्ता हयात सिंह रावत जी, ऐपण कला से मीना जोशी, साहसिक गतिविधियों में अग्रणी भरत साह,वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती,वरिष्ठ अधिवक्ता जमन सिंह बिष्ट, योग के क्षेत्र म़े योगदान देने वाले दया कृष्ण कांडपाल मौजूद रहे।

 साथ ही उपस्थित गणमान्य लोगों म़े डां शेखर जोशी, जंग बहादुर थापा,वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा,मनमोहन चौधरी,प्रत्यूष पांडेय उपाध्यक्ष व्यापार मंडल,त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल,देवेन्द्र भट्ट, नरेश बिष्ट, सौरभ पांडे,अमन नज्जौन,डां लीला चौहान उपस्थित रहे।

एवं धर्म निरपेक्ष युवा मंच से मंच संयोजक विनय किरौला, ग्राम प्रधान डाल हर्ष सिंह बिष्ट,ग्राम प्रधान पिल्खा वीरेन्द्र पिलख्वाल,ग्राम प्रधान नवीन रावत, मयंक पंत,पवन मुस्यूनी, मनीष भाकुनी, निरंजन पांडेय,विनोद मुस्यूनी, अशोक भंडारी, भाष्कर देवड़ी, कमलेश सनवाल, अजय रावत,मनोज भाकुनी,सतीश कुमार,राजेंद्र लटवाल,सागर आर्या,नरेंद्र बिष्ट,सुनीता तिवारी,महिपाल सिंह,जगदीश लटवाल, विनोद चंद्र पांडेय,प्रकाश लटवाल,प्रकाश तिवारी, राजेंद्र सिंह राणा,कमला नेगी, गीता बिष्ट, नंदन सिंह अधिकारी,पंकज नेगी, कैलाश सिंह नेगी, अरुण गौतम,जगदीश,ऋषभ टम्टा, राज टम्टा, भाष्कर कुमार,देवेंद्र धामी,दीपप्रकाश,लल्लू लाल,त्रिभुवन बिष्ट, महेन्द्र, हेमन्त, जीवन सिंह बिष्ट, सचिन टम्टा,अमित चौधरी, हिमांशु टम्टा, कैलाश सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

विचार गोष्ठी के अंत में सभी बुद्धिजीवी और संभ्रात लोगों ने ये निष्कर्ष दिया कि धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के नेतृत्व में अल्मोड़ा को हैरिटेज सिटी बनाये जाने की मुहिम को लेकर  प्रत्येक मौहल्लों में जाकर जनचेतना अभियान चलाया जायेगा तथा हैरिटेज प्वाइंट्स विकसित किये जायेंगे तथा रणनीतिबद्व तरीके से महत्वपूर्ण बिंदुओं को सूचीबद्ध कर व्यवस्थित डाक्यूमेंटेशन कर के शासन प्रशासन तक पहुंचाया जायेगा।

गोष्ठी की अध्यक्षता विनय किरौला व संचालन पवन मुस्यूनी द्वारा किया गया।