रानीखेत राष्ट्रीय राज मार्ग में देर रात्रि 2:30 बजे पहाड़ी दरकने से हुआ भारी भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग  बन्द हो गया था। मेरे द्वारा रात्रि में 3 बजे जिला आपदा अधिकारी को  दूरभाष से अवगत कराया गया था। प्रशासन द्वारा आधे घन्टे के भीतर घटना स्थल पर  जे सी बी भेज दी थी।लगभग दो घन्टे लगातार जे सी बी मशीन द्वारा बोल्डर ऒर मलवा हटाकर सड़क मार्ग को वैकल्पिक तॊर पर खोल दिया हैं।

     लेकिन उक्त घटना स्थल पर खतरा बना हुआ हैं। पहाड़ी पर पत्थरों में बड़ी – बड़ी दरार उभर चुकी हैं। ऒर पेड़ भी गिरने की कगार में हैं।

जबकि उक्त स्थल के ठीक ऊपर जून माह में अल्मोड़ा ताकुला बागेश्वर राष्ट्रीय राज मार्ग आज भी तीन माह बाद खस्ताहाल ऒर एक दर्जन पेड़ गिरने की कगार में हैं।

उक्त दोनों सड़क मार्ग #डेंजर_जोन में हैं।

अल्मोड़ा जिलाधिकारी समेत सभी अधिकारियों एंव राष्ट्रीय राज मार्ग के अभियन्ताओं को अवगत करा दिया गया हैं। लेकिन , विभाग द्वारा खतरे की जद में आ चुके घटना स्थल पर तीन माह बीत जाने के बाद भी जनता को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगा पाना , दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

जबकि , उक्त सड़क मार्ग से जिम्मेदार जनप्रतिनिधि गण रोजाना निकल रहे हैं। लेकिन , अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पायी हैं।