अल्मोड़ा।  रेडक्रॉस द्वारा विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुए लोगो को कोरोना के प्रति सावधान किया व मास्क बांटे। साथ ही देश भक्ति गीतों के द्वारा लोगो को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया। अंत में मोमबत्ती जलाकर शहीदो को श्रद्धांजलि दी व राष्टीय गीत के साथ समापन किया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज सनवाल, उपाध्यक्ष विनीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, आनंद बग्डवाल, जे सी दुर्गापाल, दीप जोशी, गिरीश धवन, सभासद मनोज जोशी, केवल सती किशन गुरुरानी, केयर अध्यक्ष हेम जोशी, रीता दुर्गापाल, गीता मेहरा, किरन पंत, पुष्पा सती, लीला बोरा, प्रेमा मेर, नीमा सांगा, राधिका जोशी, जगदीश जोशी, हरीश कनवाल, अध्यक्ष किसान मोर्चा नवीन बिष्ट, नगर व्यापारमंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, उपसचिव नन्जोन, सचिन टम्टा आदि उपस्थित थे।