गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा में दिनांक 14 सितम्बर 2022 को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा ‘राजभाषा प्रतिज्ञा’ ली गई। संस्थान में दिनांक 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2022 तक ‘राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है।  इस पखवाड़े के अन्तर्गत आज दिनांक 14.09.2022 को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं परियोजनाओं के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन डा. वसुधा अग्निहोत्री, वैज्ञानिक-डी, डॉ. आशीष पांडे,  डा. सुबोध ऐरी, तकनीशियन, महेश  चन्द्र सती, जगदीश कुमार तथा श्री विपिन चन्द्र शर्मा के द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला एवं राजभाषा समिति के सदस्य सचिव जगदीश कुमार द्वारा सभी को प्रतिज्ञा दिलवाई गई तथा सभी प्रतिभागियों से राजभाषा हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग कर हिन्दी के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने का आवहा्न किया। कार्यक्रम के अन्त में डा. वसुधा अग्निहोत्री, वैज्ञानिक-डी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु धन्यवाद दिया।